शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार 21 नवंबर : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

कांग्रेस ने गुजरात विधान सभा चुनाव (Gujarat assembly elections) के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची घोषित की है, जिसमें नौ नाम शामिल किये गये हैं।

इसके अलावा रविवार को घोषित चार उम्मीदवार भी पार्टी द्वारा बदल दिये गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया है कि बीते तकरीबन साढ़े तीन सालों के दौरान कांग्रेस ही संसद में चर्चा से भागती रही है। इससे पहले कांग्रेस ने भाजपा पर संसद का शीतकालीन सत्र आरंभ करने में देरी का आरोप लगाया था।
रेयान इंटरनेशनल स्कूल (Ryan International School) के प्रद्युम्न हत्या मामले में मंगलवार को गुरुग्राम के जिला न्यायालय ने बस कंडक्टर अशोक को जमानत दे दी।
युवा कांग्रेस की ऑनलाइन मैगजीन युवा देश (Yuva Desh) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अंग्रेजी बोलने की क्षमता का मजाक उड़ाते हुए मंगलवार को एक आपत्तिजनक ट्वीट किया, जिसे विवाद बढ़ने के बाद हटा लिया गया।
उजियारपुर से लोक सभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के बिहार अध्यक्ष नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने अपने विवादित बयान के लिए माफी माँगी है। राय ने कहा था कि प्रधानमंत्री के खिलाफ उठने वाली उँगली को काट दिया जाना चाहिए।
विवादित फिल्म पद्मावती (Padmavati) पर जारी विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि यदि धमकी देने वाले दोषी हैं, तो फिल्म के निर्देशक भंसाली भी दोषी हैं। इससे पहले भाजपा नेता सूरजपाल ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) का सिर काटने वाले को 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के निकट आरकेनगर में त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (TSR) के एक जवान ने मंगलवार को एक स्थानीय पत्रकार की हत्या कर दी। इससे पहले सितंबर में भी त्रिपुरा में एक पत्रकार की हत्या कर दी गयी थी।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान की मौत हो गयी है, जबकि तीन जवान घायल हो गये हैं।
पंजाब के लुधियाना में सोमवार को प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने के बाद उसके ढहने की दुर्घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की प्रमुख जेनेट येलेन (Janet Yellen) ने फेडरल रिजर्व के बोर्ड से त्यागपत्र दे दिया है। जेनेट का चार साल का कार्यकाल 3 फरवरी को खत्म हो रहा है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"