शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार 24 नवंबर : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कर्नाटक के उडुपी में आयोजित धर्म संसद में कहा है कि राम जन्म भूमि पर राम मंदिर ही बनेगा और कुछ नहीं बनेगा।

रेटिंग एजेंसी स्‍टैंडर्ड एंड पुअर्स (Standard & Poor's) ने नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार के अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उठाये जा रहे कदमों की सराहना की है, हालाँकि इसने भारत की सॉवरेन रेटिंग में कोई परिवर्तन नहीं किया है।
मुंबई हमलों के आरोपी हाफिज सईद (Hafiz Saeed) की रिहाई पर ऐतराज जताते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से कहा कि वह सईद को गिरफ्तार करे और उसके अपराधों के लिए उसे सजा दे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को गुजरात के पोरबंदर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी का फायदा केवल सूट-बूट वाले लोगों को ही हुआ।
गुजरात चुनाव में जारी आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी से पाँच सवाल पूछे हैं।
मिस्र के अलआरिश शहर के अल रौदा मस्जिद पर जुमे की नमाज के दौरान हुए बम विस्फोट में कम से कम 155 लोगों की मौत की खबर है।
उत्तर प्रदेश में मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास वास्को डि गामा पटना एक्सप्रेस ट्रेन के 13 डिब्बे शुक्रवार की सुबह पटरी से उतर गये, जिसके कारण तीन लोगों की मौत हो गयी।
शुक्रवार को राजस्थान में नाहरगढ़ किले पर एक व्यक्ति की लाश लटकी पायी गयी। नजदीक ही पत्थरों पर लिखा था- पद्मावती (Padmavati) का विरोध करने वालों हम सिर्फ पुतले नहीं जलाते हैं।
दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ाये जाने के बाद से उसके यात्रियों में तीन लाख प्रतिदिन की कमी आयी है। सितंबर में मेट्रो यात्रियों की संख्या 27.4 लाख प्रतिदिन थी, जो अक्टूबर में 24.2 लाख प्रतिदिन रह गयी।
मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल घोटाले की जाँच कर रही सीबीआई ने न्यायालय में अपने आरोप पत्र में 592 नामों को शामिल किया है, जिनमें 245 नये नाम शामिल हैं। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"