शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार 23 फरवरी : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

देश के 16 राज्यों में खाली हो रही 58 राज्य सभा सीटों पर चुनाव के लिए पाँच मार्च को अधिसूचना जारी होगी। इन सीटों के लिए 23 मार्च को मतदान कराया जायेगा और उसी दिन मतगणना होगी।

झारखंड न्यायालय ने शुक्रवार को चारा घोटाला मामले में देवघर कोषागार से धन निकासी मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को जमानत देने से मना कर दिया।
शुक्रवार को भारत ने ओडिशा तट के पास एक नौसैनिक पोत से सतह से सतह पर मार करने वाली और परमाणु क्षमता युक्त धनुष बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने इशारों में खालिस्तान के मसले पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रूदो को कठोर संदेश देते हुए हैदराबाद भवन में कहा कि भारत की संप्रभुता और एकता को नुकसान पहुँचाने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
उच्चतम न्यायालय को केन्द्र सरकार को सूचित किया है कि लोक पाल की नियुक्ति के लिए कानूनसम्मत कदम उठाये जा रहे हैं और एक मार्च को इस बारे में बैठक होने वाली है।
दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशू प्रकाश से कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास पर लगे 21 कैमरों को सीज कर अपने कब्‍जे में ले लिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मुख्यमंत्री आवास में लगे कैमरों का समय 40 मिनट पीछे किया गया है।
दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशू प्रकाश के साथ कथित मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास पर पुलिस छापेमारी को आम आदमी पार्टी ने केन्द्र सरकार की तानाशाही का परिणाम बताया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ने स्पष्ट किया है कि आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में पाकिस्तान की ओर से की गयी प्रगति से डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) संतुष्ट नहीं हैं।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि ब्रज की होली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जायेगा।
छत्तीसगढ़ में स्वच्छ भारत अभियान की स्वच्छता दूत और बकरियाँ बेच कर शौचालय बनवा कर चर्चा में आयी कुँवर बाई यादव (106) का शुक्रवार को रायपुर में निधन हो गया। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"