शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार को अमेरिकी बाजार उछला, आज एशियाई बाजार तेज

ग्रीस संकट सुलझने के संकेतों के चलते अमेरिकी बाजार में कल बुधवार को तेजी देखने को मिली। इस खबर के चलते उत्साहित निवेशकों ने जम कर खरीदारी की। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 138 अंक या 0.79% की मजबूती दर्ज कर 17,758 पर बंद हुआ।

नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 26 अंक या 0.53% की बढ़त के साथ 5,013 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 14 अंक या 0.69% की तेजी रही और यह 2,077 के स्तर पर पहुँचा।
हफ्ते के चौथे दिन आज एशियाई बाजारों ने तेजी के साथ शुरुआत की है। ज्यादातर बाजार हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 1.16%, हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 0.59% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.25% ऊपर चल रहे हैं। चीन के शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) में 0.01% की गिरावट देखने को मिल रही है। (शेयर मंथन, 2 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"