मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है।
चीन के अलावा बाकी सभी सूचकांक हरे निशान पर चल रहे है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.35 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.18% की गिरावट दिखा रहा है। वहीं हांग कांग के हेंग-सेंग (Hang Seng) 0.61% ऊपर चल रहा है। जापान का निक्केई (Nikkei) में 0.36% की बढ़त है। सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.49% और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.93% की तेजी दिखा रहा है। ताइवान का ताइवान वेटेंड में 0.83% की मजबूती है। कल तेल के दामों आयी मजबूती के कारण अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 जून 2016)
Add comment