शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रम्प की रूस को चेतावनी से टूटा अमेरिकी बाजार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा रूस को सीरिया पर हमले की चेतावनी से बुधवार को अमेरिकी बााजार में गिरावट आयी।

वहीं बैंक शेयरों में कमजोरी से भी अमेरिकी बाजार में गिरावट बढ़ी। सिटीग्रुप, मॉर्गन स्टेनले औऱ गोल्डमैन सैक्स जैसे प्रमुख शेयर लाल निशान में बंद हुए।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 218.55 अंक या 0.90% की कमजोरी के साथ 24,189.45 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 25.27 अंक या 0.36% की कमजोरी के साथ 7,069.03 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) 14.68 अंक या 0.55% की गिरावट के साथ 2,642.19 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 1.96% की मजबूती के साथ 66.82 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"