एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट, सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ऊपर

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।

हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.75% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.60% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.50% नीचे है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.24% की गिरावट है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.63% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.36% की बढ़त है।

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 44 अंक की मजबूती के साथ 6885 पर है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2014)