जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) ने दिया स्पष्टीकरण

जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) ने बोली लगाने की खबर पर स्पष्टीकरण जारी किया है।

कंपनी ने इटली की लुछिनी कंपनी के अधिग्रहण के लिए अंतिम बोली लगाये जाने की खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि वह हमेशा ही बाजार के आसपास फइनिशिंग मिलों के अधिग्रहण के लिए प्रयासरत थी। लुछिनी के पायंबिनी संयंत्र के अधिग्रहण के अंतिम बोली लगा दी गयी है। इसके नतीजे आने के बाद ही इस संदर्भ में कुछ कहा जा सकता है। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में यह 2.74% की मजबूती के साथ 1221.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2014)