एशियाई बाजारों में जोरदार शुरुआत, हैंग-सेंग 82 अंक चढ़ा

गुरुवार को एशियाई बाजारों में मजबूत शुरुआत के बीच कई सूचकांक फिर से 9 सालों के उच्च स्तर पर पहुँच गये हैं।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव न किये जाने के बाद डॉलर में गिरावट आयी है, जिसका फायदा भी एशियाई बाजारों को मिलता दिख रहा है। भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब 8.45 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 43.25 अंक या 0.22% की बढ़त के साथ 20,093.41 और हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang-Seng) 82.45 अंक या 0.31% की मजबूती के साथ 27,023.47 पर चल रहा है। वहीं ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan weighted) में 0.77% और सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स (Strait Times) में 0.36% की मजबूती है। केवल चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.75% की गिरावट है, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में भी 0.19% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2017)