शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में जवाबी खरीद की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल में शॉर्ट कवरिंग (जवाबी खरीद) होने की संभावना है।
तेल की कीमतों में कल एक महीने में सबसे अधिक गिरावट के बाद आज रिकवरी देखी जा रही है, लेकिन विकासशील  देशों के संकट और व्यापार विवाद के कारण कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। कच्चे तेल की कीमतों को 4,870 रुपये पर सहारा और 4,,950 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। आईईए ने कहा है कि यद्यपि विश्व स्तर पर तेल की आपूर्ति कम हो रही है और अगले तीन महीने में विश्व स्तर पर तेल की माँग के 100 मिलियन बैरल प्रति दिन से अधिक हो जाने की संभावना है, लेकिन विश्व स्तर पर आर्थिक जोखिम बढ़ रहा है।
चीन के सरकारी समाचार पत्र के अनुसार चीन व्यापार समझौते के दौरान अमेरिका की किसी भी माँग के समक्ष झुकने वाला नही है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के कारण चीन में काम कर रही अमेरिकी कंपनियों सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है और कीमतें 202-205 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। हरिकेन फ्रलूरेंस का कीमतों पर  अभी कोई बहुत अधिक असर नही पड़ने अमेरिकी नेचुरल गैस वादा की कीमतों में मामूली बदला हुआ है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"