बेस में हो सकता है एक दायरे में कारोबार - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के साइडवेज रहने की संभावना है। अमेरिकी औद्योगिक उत्पादन के आँकड़ों से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

तांबे की कीमतें 453-460 रुपये, एल्युमीनियम की कीमतें 139-142 रुपये, लेड की कीमतें 163-165 रुपये, जिंक की कीमतें 217-220 रुपये और निकल की कीमतें 785-815 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। चीन में मौसम की स्थिति में सुधार होने और देश के पूर्वी भाग में सिनजियांग क्षेत्र में इंगट की बढ़ोतरी होने के कारण शंघाई में एल्युमीनियम की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन भी गिरावट हुई। फिछले वर्ष एलएमई के वेयरहाउसों में औद्योगिक धातुओं के स्टॉक में 40% से अधिक की गिरावट हुई है। 2018 में भी गिरावट जारी रहने की संभावना है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2018)