एशियाई बाजारों में कमजोरी, हैंग-सेंग 168 लुढ़का

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी दिख रही है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.40 बजे जापान का बाजार निक्केई (Nikkei) 70.91 अंक या 0.37% की कमजोरी के साथ 18,843.67 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 168.71 अंक या 0.73% की गिरावट के साथ 23,015.81 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.65% की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.36% की गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार हो रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.23% नीचे लाल निशान पर है। इसके अलावा ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) सपाट हरे निशान पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2017)