एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत, हैंग-सेंग 327 टूटा

अमेरिकी बाजार में गिरावट के कारण आज एशियाई बाजारों के सभी प्रमुख सूचकांक लाल निशान में हैं।

फेसबुक डेटा लीक मामला सामने आने पर अमेरिकी तकनीकी कंपनियों पर अधिक नियमन लगाये जा सकते हैं। इसी खबर का अमेरिकी बाजार में तकनीकी शेयरों पर नकारात्मक असर पड़ा। भारतीय समय के मुताबिक 8.45 बजे जापान का निक्केई 211.97 अंक या 0.99% की गिरावट के साथ 21,268.93 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 327.04 अंक या 1.04% की गिरावट के साथ 31,186.72 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.28% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.17% की कमजोरी है। साथ ही दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.42% और ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.36% की कमजोरी दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2018)