एशियाई बाजारों में शुरुआती सत्र में अच्छी खरीदारी

बुधवार को शुरुआती सत्र के दौरान एशियाई बाजारों में तेजी दिख रही है।

एशियाई बाजारों में अमेरिकी बाजारों में बढ़त का असर दिख रहा है। आज भारतीय समय के मुताबिक 8.42 बजे केवल जापान का निक्केई 99.93 अंक या 0.47% की कमजोरी के साथ 21,380.97 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 368.48 अंक या 1.17% की तेजी के साथ 31,918.41 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.57% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.20% ऊपर है। साथ ही दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.17% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.28% की बढ़त चल रही है। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2018)