तमाम एशियाई बाजारों में तेजी का रुझान

आज तमाम एशियाई बाजारों में तेजी की रुख देखने को मिल रहा है।

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावनाओं और कमजोर अमेरिकी रोजगार आँकड़ों के कारण निवेशकों में खरीददारी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार को जारी अमेरिकी रोजगार आँकड़े बाजार की उम्मीद से काफी नीचे रहे हैं। सितंबर माह में गैर कृर्षि क्षेत्र के रोजगार आँकड़े 1,42,000 रहे हैं जो बाजार के 2,03,000 आँकड़ों की उम्मीद से काफी कम है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार 1.5बढ़त के साथ बंद हुआ था। सोमवार के तमाम एशियाई बाजारों में बढ़त बनी हुई है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.45 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 15 अंक या 0.48की बढ़त में चल रहा है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) लगभग 217 अंक या 1.22की बढ़त पर है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 342 अंक या 1.59बढ़त पर चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 41 अंक या 1.47 की बढ़त दिखा रहा है। (शेयर मंथनअक्टूबर 2015)