सप्ताह के अंतिम दिन अधिकतर एशियाई बाजार हैं बंद

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को लूनर नव वर्ष के कारण अधिकतर एशियाई बाजार बंद हैं।

आज चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite), हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng), ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) बंद हैं। वहीं मलेशिया और वियनाम में भी कारोबार नहीं हो रहा है। जबकि भारतीय समय के मुताबिक 8.51 बजे जापान का निक्केई 234.73 अंक या 1.09% की तेजी के साथ 21,699.71 पर है। वहीं सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 1.19% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2018)