एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में मजबूती है।
ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.16% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.29% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.30% की बढ़त है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.92% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.27% ऊपर है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.32% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 41 अंक की मजबूती के साथ 8,596 पर है।
(शेयर मंथन, 28 नवंबर 2014)
Add comment