|
बलरामपुर चीनी मिल्स (Balrampur Chini Mills) को 64 करोड़ रुपये का घाटा |
|
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Monday, 30 January 2012 17:30 |
|
बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (Balrampur Chini Mills Ltd) मुनाफे से घाटे में आ गयी है।
31 दिसंबर 2011 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का घाटा 64 करोड़ रुपये रहा है, पिछले साल 2010 की समान तिमाही में यह 23.4 करोड़ रुपये रहा था। अक्टूबर-दिसंबर 2011 तिमाही में कंपनी की कुल आय 663.74 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 507.02 करोड़ रुपये थी। शेयर बाजार में बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 45.25 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 3.36% की कमजोरी के साथ 46.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2012) |
|
Last Updated ( Monday, 30 January 2012 17:31 )
|