|
पीएफसी (PFC) का मुनाफा बढ़ कर 1108 करोड़ रुपये |
|
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Friday, 03 February 2012 17:49 |
|
कारोबारी साल 2011-12 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Power Finance Corporation Ltd) का मुनाफा 68% बढ़ गया है।
इस तिमाही में कंपनी को 1108 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 659 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 3284 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की कुल आमदनी 2581 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे घोषित किये हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया सोमवार को कंपनी के शेयर भाव पर नजर आयेगी। हालाँकि शेयर बाजार में आज के कारोबार में पावर फाइनेंस के शेयर में मजबूती रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 2.72% की तेजी के साथ 186.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Friday, 03 February 2012 17:51 )
|