Home शेयर मंथन के बारे में
Banner
Banner
Banner
 
Banner
हांगकांग (Hong Kong) का हैंग सेंग (Hang Seng) 319 अंक चढ़ा PDF Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Wednesday, 08 February 2012 18:46

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन एशियाई शेयर बाजारों में चौतरफा हरियाली रही।

आज हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। फिर इस सूचकांक हरे निशान पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के अंतिम घंटों में यह सूचकांक की बढ़त में इजाफा हुआ। आखिरकार यह सूचकांक 319 अंकों यानी 1.54% की बढ़त के साथ 21,018 पर बंद हुआ। चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 2.43%, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) को 2.11%, दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) को 1.12% और जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) को 1.10% का फायदा हुआ।
इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.84% और सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) में 0.83% की मजबूती रही।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में मजबूती का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6:45 बजे ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.04%, फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.44% और जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.68% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2012)

Last Updated ( Wednesday, 08 February 2012 18:48 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.