Home शेयर मंथन के बारे में
Banner
Banner
 
Banner
टीवीएस मोटर की बिक्री 31% बढ़ी Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Tuesday, 02 March 2010 17:39

भारत की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर की बिक्री में 31% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने फरवरी 2009 के 107,301 के मुकाबले फरवरी 2010 में 140,544 दोपहिया वाहन बेचे हैं। साल 2009 के फरवरी महीने की तुलना में फरवरी 2010 में टीवीएस की मोटरसाइकिलों की बिक्री में 28% की वृद्धि हुई है। फरवरी 2009 के 49,659 के मुकाबले टीवीएस ने फरवरी 2010 में 63,394 मोटरसाइकिल बेचे हैं। इसकी स्कूटर बिक्री में 38% की बढ़ोतरी हुई है और कंपनी फरवरी 2010 में 27,017 स्कूटर बेचने में कामयाब रही है। फरवरी 2009 में इसने 19,532 स्कूटर बेचे थे। इस दौरान कंपनी के दोपहिया निर्यात में 15% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने सिर्फ फरवरी महीने में 2,132 तिपहिया वाहन बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आँकड़ा 550 वाहनों का था।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में टीवीएस मोटर कंपनी के शेयर में जबर्दस्त तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज कंपनी का शेयर 6.70 रुपये यानी 9.52% उछल कर 77.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2010)

Last Updated ( Tuesday, 02 March 2010 17:49 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner