Banner
अमेरिकी बाजारों में रही हल्की तेजी Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Wednesday, 10 March 2010 07:55

टेलीकॉम और वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों में अच्छी खरीदारी की बदौलत अमेरिकी बाजार मंगलवार को हल्की बढ़त बनाने में कामयाब रहे।

अमेरिकी बाजार कल हल्की बढ़त के साथ खुले थे। कमोडिटी कीमतें गिरने से धातु क्षेत्र के शेयरों की पिटाई से बाजार पर दबाव बना। लेकिन टेलीकॉम और वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों में अच्छी खरीदारी से बाजार बढ़त पर बंद हुए।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेजेज में 12 अंक यानी 0.11% की हल्की तेजी रही। नैस्डैक में 8 अंक यानी 0.36% की मजबूती रही। एसएंडपी 500 में 0.2% की हल्की बढ़त रही।
दूरसंचार कंपनी सिस्को ने एक नया इंटरनेट राउटर उतारने का ऐलान किया है। ये राउटर दूसरी कंपनियों के राउटरों के मुकाबले 12 गुना तेज होगा। इस खबर से सिस्को के शेयर में अच्छी तेजी रही। एआईजी के शेयर में कल भी तेजी रही। वित्तीय क्षेत्र के ज्यादातर शेयरों में बढ़त रही।
कच्चे तेल में हल्की गिरावट हुई है। नाइमेक्स पर कच्चा तेल 38 सेंट की हल्की गिरावट के साथ 81.49 डॉलर प्रति बैरल हो गया। वहीं कॉमेक्स पर सोना 2 डॉलर प्रति औस कमजोर हुआ। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2010)

Last Updated ( Wednesday, 10 March 2010 07:57 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

 
Banner