|
एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुझान, सिंगापुर निफ्टी तेज |
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Wednesday, 10 March 2010 08:01 |
|
एशियाई बाजारों में आज सुबह सीमित दायरे के कारोबार के बीच मिले-जुले रुझान नजर आ रहे हैं।
सिंगापुर निफ्टी में हल्की तेजी है। जनवरी के दौरान जापान में मशीनरी ठेके में 3.7% की गिरावट दर्ज की गयी। जानकारों ने इसमें 3.5% की गिरावट का अनुमान जताया था। जापान की सरकार कल विकास दर के अनुमान जारी करेगी। बाजार की नजर विकास के आँकड़ों पर रहेगी। मशीनरी ठेके घटने की खबर का बाजार पर असर दिख रहा है। जापान के निक्केई में 0.07% की हल्की गिरावट है। कॉस्पी में भी 0.4% की कमजोरी नजर आ रही है। हैंग सेंग में इतनी ही तेजी है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.6% की मजबूती है। चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.1% की हल्की बढ़त है। ताइवान वेटेड में भी इतनी ही तेजी है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा में मंगलवार को एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 5 अंक की हल्की तेजी के साथ 5106 के आसपास है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 10 March 2010 08:04 )
|