|
जेएसडब्लू स्टील के मुनाफे में इजाफा |
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Tuesday, 27 July 2010 10:11 |
|
जेएसडब्लू स्टील के मुनाफे में साल-दर-साल के आधार पर 26% की बढ़त दर्ज की गयी है।
जेएसडब्लू स्टील को कारोबारी साल 2010-11 की पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 295.37 करोड़ रुपये हुआ है। कंपनी को पिछले कारोबारी साल की इसी तिमाही में 234.08 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। कंपनी की कुल आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की अप्रैल-जून 2010 तिमाही में कुल आय 4861.20 करोड़ रुपये रही है। कारोबारी साल 2009-10 की पहली तिमाही में इसकी कुल आय 4253.52 करोड़ रुपये रही थी। शेयर बाजार में आज के कारोबार में जेएसडब्लू स्टील के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में 1163.05 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद सुबह के 10:22 बजे कंपनी का शेयर भाव 0.24% की कमजोरी के साथ 1167.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 27 July 2010 10:29 )
|