Home शेयर मंथन के बारे में
Banner
Banner
 
Banner
इप्का लेबोरेटरीज का मुनाफा घटा Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Thursday, 29 July 2010 15:34

कारोबारी साल 2010-11 की अप्रैल-जून तिमाही में इप्का लेबोरेटरीज लिमिटेड के शुद्ध मुनाफे में 22% की कमी आयी है।

कंपनी की तिमाही शुद्ध मुनाफा साल-दर-साल 49.77 करोड़ रुपये से घट कर 38.84 करोड़ रुपये हो गयी है। हालाँकि कंपनी की कुल आमदनी में 15% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। अप्रैल-जून 2010 में कंपनी की कुल आमदनी 418.56 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान अवधि में यह 363.05 करोड़ रुपये रही थी। अप्रैल-जून 2010 में कंपनी का ईपीएस (बेसिक) घट कर 3.10 रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 3.99 रुपये रहा था।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में इप्का लेबोरेटरीज के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 3.35% गिर कर 267.90 रुपये पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह नीचे की ओर 266 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2009)

Last Updated ( Thursday, 29 July 2010 15:50 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner