Home शेयर मंथन के बारे में
Banner
Banner
 
Banner
एचसीएल टेक का मुनाफा बढ़ा Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Thursday, 29 July 2010 18:57

आईटी क्षेत्र की कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने अपने नतीजों की आज घोषणा कर दी है।

अप्रैल-जून 2010 तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 192.94 करोड़ रुपये से बढ़कर 237.82 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह साल-दर-साल आधार पर कंपनी के मुनाफे में 23.26% की बढ़त दर्ज की गयी है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की कुल आय भी बढ़ी है। कंपनी की कुल आय 1,191.71 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,366.22 करोड़ रुपये हो गयी।
अगर कंपनी के कारोबारी साल के नतीजों पर नजर डालें, तो 30 जून 2010 को खत्म हुए कारोबारी साल में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 1259.19 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1319.63 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि इस दौरान कंपनी कुल आय में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की कुल आय 10,491.61 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,286.24 करोड़ रुपये हो गयी।
कंपनी के बोर्ड की 29 जुलाई को बैठक हुई। इसमें कंपनी के बोर्ड ने 2 रुपये मूल कीमत के प्रति शेयर पर 1 रुपये अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की।
नतीजे की खबर के बाद शेयर बाजार में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भाव में तेजी का रुख दिखा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई में कंपनी का शेयर 396 रुपये तक चला गया। हालाँकि इसकी तेजी में कमी आयी है और बीएसई में यह 1.53% की तेजी के साथ 378.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2010)

Last Updated ( Thursday, 29 July 2010 19:33 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner