Home शेयर मंथन के बारे में
Banner
Banner
 
Banner
एशियाई बाजार कमजोर, सिंगापुर निफ्टी भी नीचे Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Friday, 30 July 2010 07:41

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है।

सिंगापुर निफ्टी में भी कमजोरी है। अमेरिकी बाजार की गिरावट का असर जापान के निक्केई पर भी दिख रहा है। डॉलर के मुकाबले येन की मजबूती की वजह से निर्यात से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर दबाव है। हालाँकि सोनी कॉर्पोरेशन पहली तिमाही में मुनाफे में लौट आयी है। कंपनी ने अपनी कमाई का अनुमान भी बढ़ा दिया है।
निक्केई में 1.2% की तेज गिरावट है। ताइवान वेटेड भी 0.6% नीचे है। कॉस्पी में करीब 1% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट और स्ट्रेट टाइम्स सपाट हैं।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा गुरुवार को एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले करीब 10 अंक की गिरावट के साथ 5399 के आसपास है। वहीं सीएमई ई-मिनी निफ्टी 5402 पर है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2010)

Last Updated ( Friday, 30 July 2010 07:46 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner