|
डिश टीवी के ग्राहकों की संख्या 80 लाख के पार |
|
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Friday, 27 August 2010 14:43 |
|
डीटीएच सेवा देने वाली प्रमुख कंपनी डिश टीवी इंडिया ने कारोबारी साल 2010-11 के दौरान 6 महीने से कम अवधि में ही 10 लाख नये ग्राहकों को जोड़ लिया है।
इस तरह ग्राहकों की संख्या पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 57% अधिक है। इसके साथ ही कंपनी के ग्राहकों की संख्या 80 लाख के ऊपर पहुँच गयी है। शेयर बाजार में डिश टीवी इंडिया के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख है। इस खबर के आने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 51 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और यह लाल निशान पर चला गया है। बीएसई में दोपहर 2:38 बजे यह 0.70% की कमजोरी के साथ 49.85 रुपये पर है। गुरुवार को कंपनी का शेयर 50.20 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 27 August 2010 15:16 )
|