|
ग्लेमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) ने खोजा ‘जीआरसी 17536’ नामक केमिकल |
|
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Monday, 30 August 2010 15:00 |
|
ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals) ने एक नये केमिकल तत्व की खोज करने की घोषणा की है।
‘जीआरसी 17536’ नामक केमिकल तत्व का उपयोग दर्द निवारक तथा श्वसन से संबंधित रोगों के उपचार में किया जाता है। शेयर बाजार में ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 284.10 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है और दोपहर 3:06 बजे यह 1.31% की बढ़त के साथ 286 रुपये पर है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 289.80 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2010) |
|
Last Updated ( Monday, 30 August 2010 15:11 )
|