|
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री में 23.6% का इजाफा |
|
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Wednesday, 01 September 2010 10:11 |
|
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने एक महीने में सबसे अधिक बिक्री का अपना पिछला रिकॉर्ड अगस्त में तोड़ दिया है।
कंपनी ने अगस्त महीने में कुल 1,04,791 गाड़ियाँ बेची हैं। कंपनी ने अगस्त 2009 में 84,808 गाड़ियाँ बेची थी, जिसके मुकाबले अगस्त 2010 की बिक्री 23.6% अधिक है। मारुति ने घरेलू बाजार में बीते महीने 92,674 गाड़ियाँ बेची, जो पिछले साल अगस्त से 32.5% ज्यादा है। इसने अगस्त 2010 में 12,117 गाड़ियों का निर्यात किया है। इसके निर्यात में साल-दर-साल 18.4% की कमी आयी है। इसने अपनी सी श्रेणी की गाड़ियों में अच्छी बढ़त दिखायी है, जिसमें ओम्नी और ईको शामिल हैं। इस श्रेणी की मासिक बिक्री 114.5% बढ़ कर 14,157 हो गयी है। एसएक्स4 और डिजायर मॉडलों वाली ए3 श्रेणी की बिक्री भी 34% की रफ्तार से बढ़ कर 10,479 रही है। शेयर बाजार में आज के कारोबार में मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 1280 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अब इसकी बढ़त में कमी आयी है और सुबह 10:21 बजे यह 1.30% की मजबूती के साथ 1272.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 01 September 2010 10:28 )
|