|
स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) की बिक्री 55% बढ़ी |
|
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Wednesday, 01 September 2010 14:10 |
|
स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) के व्हील्स रिम बिक्री में अगस्त महीने में 55% की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी ने अगस्त 2010 में 8.06 लाख व्हील्स रिम की बिक्री की है, जबकि पिछले साल अगस्त 2009 में इसकी बिक्री 5.2 लाख व्हील्स रिम रहा था। इस तरह व्हील्स रिम उत्पादन में भी 51% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने अगस्त 2010 में 7.96 लाख व्हील्स रिम का उत्पादन किया है, जबकि पिछले साल अगस्त 2009 में इसने व्हील्स रिम 5.28 लाख उत्पादन किया था। कंपनी ने अगस्त 2010 में 77,692 व्हील्स रिम का निर्यात किया है, जबकि पिछले साल अगस्त 2009 में इसने 26,247 व्हील्स रिम का निर्यात किया था। इस तरह व्हील्स रिम के निर्यात में 196% की बढ़ोतरी हुई है। शेयर बाजार में आज के कारोबार में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स के शेयर भाव में तेजी का रुख दिखा रहा है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 236.65 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और दोपहर 2.24 बजे यह 3.7% की बढ़त के साथ 233.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 01 September 2010 14:31 )
|