|
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अगस्त में 65,938 वाहन बेचे |
|
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Wednesday, 01 September 2010 15:03 |
|
दिग्गज वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की अगस्त महीने की बिक्री में 32% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
कंपनी ने इस दौरान अगस्त 2009 के 49,810 वाहनों के मुकाबले 65,938 वाहन बेचे। इस बिक्री में वाहनों के निर्यात की संख्या भी शामिल है। घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स ने 47,126 के मुकाबले 60,781 गाड़ियाँ बेचीं। कंपनी की घरेलू बिक्री 29% बढ़ी है। कंपनी की व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 20% बढ़कर 35,585 हो गयी। पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 29,762 व्यावसायिक वाहन बेचे थे। यात्री गाड़ियों की बिक्री भी 34% बढ़ी है। इस श्रेणी की गाड़ियों की बिक्री 20,146 से बढ़कर 27,008 हो गयी। निर्यात के मोर्चे पर अगस्त में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा। इस दौरान टाटा मोटर्स ने 5,157 गाड़ियाँ निर्यात की, जो पिछले साल अगस्त के 2,648 के मुकाबले 92% ज्यादा है। शेयर बाजार में आज के कारोबार में टाटा मोटर्स के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख दिखा रहा है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 1019.60 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और दोपहर 3.09 बजे यह 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 1008.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 01 September 2010 15:21 )
|