|
काइनेटिक इंजीनियरिंग (Kinetic Engineering) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर |
|
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Friday, 03 September 2010 14:42 |
|
शेयर बाजार में काइनेटिक इंजीनियरिंग (Kinetic Engineering) के शेयर में तेजी का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 129 रुपये तक चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और दोपहर 2:39 बजे यह 7.77% की उछाल के साथ 120 रुपये पर है। गुरुवार को कंपनी का शेयर 111.35 रुपये पर बंद हुआ था। काइनेटिक इंजीनियरिंग के बारे में खबर है कि उसको इटली की पिआजिओ कंपनी को कल-पुर्जों की आपूर्ति करने से करीब 40 करोड़ रुपये की आय होने की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Friday, 03 September 2010 14:52 )
|