|
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), जिंदल स्टील (Jindal Steel) और आईटीसी (ITC) में सबसे ज्यादा गिरावट की वजह से आज सेंसेक्स (Sensex) में गिरावट दर्ज की गयी।
सेंसेक्स को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 26 अंक, जिंदल स्टील ने 7 अंक और आईटीसी ने 6 अंक कमजोर किया। इसके अलावा टीसीएस (TCS) ने 5 अंक और लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने भी 5 अंक कमजोर किया। सेंसेक्स के कुल 17 शेयर आज घाटे में रहे, जबकि 13 शेयर हरे निशान में रहे। चढ़ने वाले शेयरों में इन्फोसिस (Infosys) प्रमुख रहा। इसे इन्फोसिस ने 13 अंक की मजबूती दी। सेंसेक्स के इन दिग्गज शेयरों का अपना नफा-नुकसान देखें, तो सबसे ज्यादा घाटे में जिंदल स्टील का शेयर रहा। यह 14.65 रुपये यानी 2.10% की कमजोरी के साथ 683.25 रुपये पर आ गया। जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) में 1.53%, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) में 1.47%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (Sterlite Industries) में 1.28%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.23% टीसीएस में 0.74%, टाटा पावर (Tata Power) में 0.73%, टाटा स्टील (Tata Steel) में 0.64%, विप्रो (Wipro) में 0.52%, आईटीसी में 0.51% और टाटा मोटर्स (Tata Motors) में 0.44% की गिरावट रही। लार्सन एंड टुब्रो में 0.36%, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 0.32%, मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) में 0.31%, एचडीएफसी (HDFC) में 0.23% और बीएचईएल (BHEL) में 0.19% की गिरावट रही। एसीसी (ACC) 0.01% की कमजोरी के साथ सपाट रहा। दूसरी ओर, आज सबसे ज्यादा मजबूती हीरो होंडा (Hero Honda) में आयी, जो 2.14% चढ़ कर 1736.15 रुपये पर बंद हुआ। रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) में 1.60%, भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 1.60%, ओएनजीसी (ONGC) में 1.17% और हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) में 1.12% की तेजी रही। इन्फोसिस में 0.76%, डीएलएफ (DLF) में 0.71%, सिप्ला (Cipla) में 0.66% एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में 0.57%, महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) में 0.57%, एसबीआई (SBI) में 0.56%, रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) में 0.43% और एनटीपीसी (NTPC) में 0.31% की मजबूती रही। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2010) |