|
जिंदल पॉली फिल्म्स (Jindal Poly Films ) को 204.19 करोड़ रुपये का मुनाफा |
|
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Saturday, 04 September 2010 13:29 |
|
जिंदल पॉली फिल्म्स लिमिटेड (Jindal Poly Films Ltd) के कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफे में 95% की वृद्धि हुई है।
कंपनी के ऑडिटेड नतीजों के अनुसार, कारोबारी साल 2009-10 में कंपनी को 204.19 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जबकि साल 2008-09 में कंपनी का मुनाफा 104.88 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी कुल आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है। साल 2009-10 में कंपनी की कुल आय 1703.56 करोड़ रुपये रही, जबकि साल 2008-09 में यह 1551.91 करोड़ रुपये थी। कंपनी के निदेशक मंडल की 3 सितंबर 2010 को बैठक हुई। इसमें कंपनी के 10 रुपये मूल कीमत के शेयरों पर 100% की दर से लाभांश की सिफारिश की गयी है। इसके साथ ही कंपनी के मौजूदा 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर देने की भी सिफारिश की गयी। शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबार में जिंदल पॉली फिल्म्स के शेयर में हल्की मजबूती रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1011.35 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी और बीएसई में यह 0.28% की बढ़त के साथ 983.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Saturday, 04 September 2010 13:46 )
|