Home शेयर मंथन के बारे में
Banner
Banner
 
Banner
सुजान टावर्स (Sujana Towers) को 148.38 करोड़ रुपये के ठेके PDF Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Saturday, 04 September 2010 15:00

सुजान टावर्स (Sujana Towers) को तीन नये ठेके हासिल हुए।

ये ठेके कुल 148.38 करोड़ रुपये के हैं। कंपनी को 400 केवी की 16700 एमटी ट्रांसमिशन लाइन टावर्स की आपूर्ति हेतु मेसर्स एसपीआईसी एसएमओ (M/s. SPIC SMO) तथा मेसर्स एसइडल्बू इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिडेट (M/s. SEW Infrastructure Ltd) से यह ठेके मिला हैं। इन ट्रांसमिशन लाइनों का उपयोग मेसर्स पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Power Grid Corporation of India Ltd) तथा मेसर्स यूपी विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (UP Vidyut Vitaran Nigam Ltd) के लिए किया जायेगा। इसकी आपूर्ति 9 महीनों की अवधि पूरी की जायेगी।
शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबार में सुजान टावर्स के शेयर में तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में शुक्रवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 68.70 रुपये तक ऊपर चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी और बीएसई में यह 8.51% की उछाल के साथ 66.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2010)

Last Updated ( Saturday, 04 September 2010 15:13 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner