|
बाफना फार्मास्युटिकल्स (Bafna Pharmaceuticals) के उत्पादन इकाई को मंजूरी |
|
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Tuesday, 07 September 2010 15:20 |
|
बाफना फार्मास्युटिकल्स (Bafna Pharmaceuticals) की उत्पादन इकाई को आस्ट्रेलिया सरकार के थेराप्युटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन (टीजीए) की ओर स्वीकृति मिल गयी है।
अब कंपनी ऑस्ट्रेलिया को अपने उत्पादों की आपूर्ति कर सकेगी। टीजीए ऑस्ट्रेलिया की औषधि नियंत्रक संस्था है। शेयर बाजार में बाफना फार्मास्युटिकल्स के शेयर में मजबूती का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 47.40 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और दोपहर 3:26 बजे यह 2.90% की मजबूती के साथ 46.10 रुपये पर है। सोमवार को कंपनी का शेयर 44.80 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 07 September 2010 15:39 )
|