Home शेयर मंथन के बारे में
Banner
Banner
 
Banner
केईसी इंटरनेशनल (KEC International) के शेयर में बढ़त PDF Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Thursday, 09 September 2010 15:26

शेयर बाजार में केईसी इंटरनेशनल (KEC International) के शेयर में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 536.80 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और दोपहर 3:18 बजे यह 6.01% की उछाल के साथ 520.50 रुपये पर है। बुधवार को कंपनी का शेयर 491 रुपये पर बंद हुआ था।
कंपनी ने 6 सितंबर 2010 को अमेरिकी कंपनी एसएई टावर्स होल्डिंग्स एलएलसी (SAE Towers Holdings LLC) की 100% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया था। दोनों कंपनियों के बीच सोमवार को अधिग्रहण समझौते पर हस्ताक्षर हुए। यह सौदा करीब 9.5 करोड़ डॉलर में हुआ है। एसएई टावर्स अमेरिका की सबसे बड़ी ट्रांसमिशन कंपनी है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2010)

Last Updated ( Thursday, 09 September 2010 15:27 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner