Home शेयर मंथन के बारे में
Banner
Banner
 
Banner
निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5,640 पर, सेंसेक्स (Sensex) 133 अंक ऊपर PDF Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Thursday, 09 September 2010 15:31

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक लगातार चौथे कारोबार दिन बढ़त के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में बैंकिंग और कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 133 अंक यानी 0.71% की मजबूती के साथ 18,800 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 32 अंक यानी 0.57% की बढ़त के साथ 5,640 पर बंद हुआ। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.61% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.68% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.32% की बढ़त रही।

एशियाई शेयर बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के मद्देनजर आज सुबह भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। कारोबार के दूसरे घंटे में सेंसेक्स-निफ्टी की बढ़त में कमी आयी। हालाँकि कारोबार के तीसरे घंटे में बाजार में मजबूती थोड़ी बढ़ गयी। खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर में बढ़ोतरी होने की खबर के बाद बाजार की तेजी में कमी आयी। 28 अगस्त 2010 को खत्म हुए हफ्ते में खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर (फूड इन्फ्लेशन) 11.47% रही है। यूरोपीय शेयर बाजारों की शुरुआत कमजोर हुई, लेकिन कारोबार के शुरुआती घंटे में यूरोपीय बाजार ने वापसी की और हरे निशान पर आ गये। इस खबर ने भारतीय बाजार को सहारा प्रदान किया। कारोबार के अंतिम घंटों में सेंसेक्स 18,823 और निफ्टी 5,647 तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज बैंकिंग सूचकांक में सबसे ज्यादा 2.19% मजबूती रही। कैपिटल गुड्स को 0.82%, पीएसयू को 0.74%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को 0.59%, रियल्टी को 0.49%, धातु को 0.41% और पावर को 0.36% का फायदा हुआ। आईटी में 0.25%, ऑटो में 0.19%, टीईसीके में 0.11% और एफएमसीजी में 0.04% की बढ़त रही। दूसरी ओर, तेल-गैस में 0.27% और हेल्थकेयर में 0.16% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2010)

Last Updated ( Thursday, 09 September 2010 16:17 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner