|
आज सेंसेक्स (Sensex) की 133 अंक की बढ़त में सबसे ज्यादा योगदान आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एसबीआई (SBI) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का रहा।
सेंसेक्स को आईसीआईसीआई बैंक से 37 अंक, एसबीआई से 33 अंक और एचडीएफसी बैंक से 28 अंक की बढ़त हासिल हुई। इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो ने 13 अंक, इन्फोसिस ने 12 अंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 11 अंक और टाटा स्टील ने भी 11 अंक का योगदान किया। सेंसेक्स के 18 शेयर आज फायदे में रहे, जबकि 12 शेयर घाटे में रहे। आईटीसी के शेयर ने 9 अंक की चपत लगायी। सेंसेक्स के इन शेयरों का अपना नफा देखें, तो सबसे ज्यादा फायदे में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर रहा। यह 20.05 रुपये यानी 3.16% की तेजी के साथ 655.40 रुपये पर आ गया। एसबीआई को 3.05%, एचडीएफसी बैंक में 2.67%, आईसीआईसीआई बैंक को 2.48% और टाटा स्टील को 2.38% का फायदा हुआ। बीएचईएल में 1.76%, हीरो होंडा में 1.54%, एनटीपीसी में 1.45%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.33%, डीएलएफ में 1.29%, लार्सन एंड टुब्रो में 0.98% और इन्फोसिस में 0.67% की तेजी रही। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 0.64%, जिंदल स्टील में 0.50%, मारुति सुजुकी में 0.49%, जयप्रकाश एसोसिएट्स में 0.42% और ओएनजीसी में 0.26% की बढ़त रही। एचडीएफसी में भी 0.05% की हल्की मजबूती रही। दूसरी ओर, सिप्ला को 1.68% का घाटा सहना पड़ा। टाटा मोटर्स में 1.58%, रिलायंस इन्फ्रा में 1.30%, एसीसी में 1.13%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 1.11%, टाटा पावर में 1.01%, आईटीसी में 0.76%, भारती एयरटेल में 0.74%, रिलायंस कम्युनिकेशंस में 0.67%, टीसीएस में 0.56%, विप्रो में 0.49% और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.22% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2010) |