Home कमोडिटी कंपनियों की सुर्खियाँ स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) की रिम बिक्री बढ़ी
Banner
Banner
Banner
स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) की रिम बिक्री बढ़ी Print E-mail

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) की रिम बिक्री में जनवरी महीने में 1.4% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने जनवरी 2012 में 8.67 लाख व्हील्स रिम की बिक्री की है, जबकि पिछले साल जनवरी 2011 में इसकी बिक्री 8.55 लाख व्हील्स रिम रहा था।
कंपनी ने जनवरी 2012 में 87,779 व्हील्स रिम का निर्यात किया है, जबकि पिछले साल जनवरी 2011 में इसने 68,480 व्हील्स रिम का निर्यात किया था। इस तरह व्हील्स रिम के निर्यात में 28% की बढ़ोतरी हुई है।
शेयर बाजार में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स के शेयर भाव में बढ़त का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 222 रुपये तक चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में यह 3.70% की तेजी के साथ 217.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2012)

Last Updated ( Wednesday, 01 February 2012 18:01 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.