शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 8,159 पर, सेंसेक्स (Sensex) 416 अंक उछला

लगातार पाँच दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज तेजी के साथ बंद हुए। 

मजबूत वैश्विक संकेतों और कैबिनेट द्वारा जीएसटी (GST) बिल को मंजूरी दिये जाने की खबरों से घरेलू बाजार को बल मिला। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) ने फिलहाल ब्याज दरों में किसी तरह के बदलाव से इंकार किया है। 

सेंसेक्स (Sensex) 27,000 और निफ्टी (Nifty) 8,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 416 अंक यानी 1.56% की मजबूती के साथ 27,127 पर रहा। निफ्टी 129 अंक यानी 1.61% चढ़ कर 8,159 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 2.96% की मजबूती रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 3.28% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 2.66% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और पावर क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। सेंसेक्स 27,000 और निफ्टी 8,100 के स्तर से ऊपर खुले। हालाँकि, इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतो के बावजूद घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। सेंसेक्स 27,000 और निफ्टी 8,100 के स्तर से नीचे फिसल गये। इस दौरान सेंसेक्स 26,901 और निफ्टी 8,085 दिन के निचले स्तरों पर रहे। हालाँकि जल्द ही सेंसेक्स और निफ्टी अपने मनोवैज्ञानिक स्तरों से ऊपर लौटने में कामयाब रहे। दोपहर के कारोबार में बाजार को बल मिला। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार का जोश बढ़ता चला गया। कारोबार के आखिरी घंटे में सेंसेक्स 27,181 और निफ्टी 8,174 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए।  

क्षेत्रों के लिहाज से कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को सबसे ज्यादा 5.26% का फायदा पहुँचा। पावर में 3.26%, कैपिटल गुड्स में 2.78%, बैंकिंग में 2.49%, रियल्टी में 2.47%, ऑटो में 2.06%, धातु में 2.00%, तेल-गैस में 1.64%, हेल्थकेयर में 1.32%, टीईसीके में 1.26%, एफएमसीजी में 1.17% और आईटी में 1.09% की मजबूती रही। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"