Home
Banner
Banner
रखें नजर : जिंदल स्टील एंड पावर (Jindal Steel & Power), एनटीपीसी (NTPC), रैनबैक्सी (Ranbaxy).. Print E-mail

जिंदल स्टील एंड पावर (Jindal Steel & Power): कंपनी इस कारोबारी साल में बोलीविया में एकीकृत इस्पात इकाइयाँ लगाने पर 60 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।

इनमें इस्पात इकाइयों के साथ-साथ एक स्पांज आयरन संयंत्र और आयरन ओर पेलेट संयंत्र भी शामिल हैं।
एनटीपीसी (NTPC): कंपनी को कर्नाटक के बीजापुर जिले में 2400 मेगावाट के कुडगी सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए वन और पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी मिल गयी है। कंपनी के बोर्ड ने इस परियोजना में 15,166 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी दी है।
रैनबैक्सी (Ranbaxy): कंपनी ने अमेरिकी एफडीए के साथ जिस कंसेंट डिक्री पर दस्तखत किये हैं, उसके चलते इसे अपने अमेरिकी कारोबार में आगे के लिए बेहद सावधान रहना होगा। अगर भविष्य में एफडीए कंपनी को किसी बात के लिए दोषी ठहराता है, तो इस पर लगने वाला जुर्माना करोड़ों डॉलर में हो सकता है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries): सरकार ने केजी-डी6 ब्लॉक के लिए कंपनी के साथ अपने समझौते में संशोधन करके ब्रिटेन की कंपनी बीपी का नाम 30% साझेदार के रूप में शामिल कर लिया है।
रिलायंस पावर (Reliance Power): कंपनी झारखंड में 3960 मेगावाट के तिलैया अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट के लिए आवंटित ब्लॉक में कोयले का सालाना उत्पादन 2 करोड़ टन से दोगुना कर 4 करोड़ टन करने की योजना बना रही है।
टाटा कॉफी (Tata Coffee): कंपनी ने अमेरिका और जापान के बाजारों में अपनी पैठ बढ़ाने की योजना बनायी है।
आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2011)

Last Updated ( Friday, 27 January 2012 10:14 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner