Home
Banner
Banner
हांगकांग (Hong Kong) का हैंग सेंग (Hang Seng) 62 अंक चढ़ा Print E-mail

कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख रहा।

आज हांगकांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में इस सूचकांक की मजबूती में इजाफा हुआ। लेकिन कारोबार के मध्य में यह सूचकांक बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया और फिर इसमें एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के अंतिम घंटों में यह सूचकांक सँभल कर हरे निशान पर चला गया। आखिरकार यह सूचकांक 62 अंकों यानी 0.31% की बढ़त के साथ 20,502 पर बंद हुआ। सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) को 0.75% और दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) को 0.39% का फायदा हुआ। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) में 0.07% की हल्की बढ़त रही। दूसरी ओर, जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) को 0.09% का घाटा सहना पड़ा। चीन (China) का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) और ताइवान (Taiwan) का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) आज बंद रहे।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 6:23 बजे ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.38% और फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.35% की कमजोरी है, जबकि जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.06% की हल्की मजबूती है। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2012)

Last Updated ( Friday, 27 January 2012 18:27 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner