|
डॉव जोंस (Dow Jones) 74 अंक गिरा |
|
|
|
कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन अमेरिकी शेयर बाजार मिला-जुला रुख रहा।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में इसकी गिरावट थोड़ी बढ़ गयी। कारोबार के मध्य में इसमें लाल निशान पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के अंतिम घंटे में इसकी गिरावट में कमी आयी। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 74 अंक यानी 0.58% गिर कर 12,660 पर आ गया। वहीं एसएंडपी 500 (S&P 500) 2 अंक यानी 0.16% की मामूली कमजोरी के साथ 1316 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 11 अंक यानी 0.40% चढ़ कर 2,816 पर आ गया। पूरे हफ्ते की बात करें तो डॉव जोंस में 0.47% की गिरावट रही। एसएंडपी 500 एकदम सपाट रहा। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक 1.04% चढ़ गया। कॉमेक्स में कल सोना में मजबूती रही। सोना कल 10.90 डॉलर चढ़ कर 1737.60 डॉलर प्रति औंस तक पहुँच गया। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में भी बढ़त रही। नाइमेक्स (Nymex) पर कच्चा तेल 0.06 डॉलर चढ़ कर 99.76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2012) |
|
Last Updated ( Saturday, 28 January 2012 10:08 )
|