|
ग्रीस की चिंता से अमेरिकी बाजार में हल्की कमजोरी |
|
|
|
हफ्ते के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार (US Share Market) में निवेशक ग्रीस के कर्ज संकट के समाधान में देरी की चिंता से परेशान रहे, हालाँकि अंत में बाजार निचले स्तरों से काफी हद तक सँभला।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 17 अंक या 0.13% की हल्की गिरावट के साथ 12,845 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 4 अंक या 0.13% की हल्की चपत सह कर 2,902 पर आ गया। एसएंडपी 500 (S&P 500) भी केवल 1 अंक के मामूली नुकसान के साथ 1,344 पर रहा। निवेशकों ने हाल की बढ़त के बाद मुनाफावसूली पर जोर दिया, लेकिन बिकवाली का दबाव हल्का ही रहा। ग्रीस की वित्तीय स्थिति को लेकर कायम चिंताओं से भी बाजार में सुस्ती रही। यूरोपीय संघ और आईएमएफ की ओर से राहत पैकेज मिलने के लिए जरूरी सुधारों को ग्रीस तय समय-सीमा में लागू नहीं कर पाया है। इस बीच कच्चे तेल में फिर कुछ नरमी आयी। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल (Crude OIl) का मार्च वायदा भाव 0.65 डॉलर नीचे 97.19 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अप्रैल फ्यूचर भी 15.10 डॉलर गिर कर 1722.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Tuesday, 07 February 2012 08:53 )
|