जकार्ता कंपोजिट सूचकांक 1.2% ऊपर चढ़ा Print E-mail

एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख रहा। इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट सूचकांक बढ़त के साथ खुला।

फिर जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे इसकी मजबूती भी बढ़ती गयी। आखिरकार यह सूचकांक 31 अंक यानी 1.2% की मजबूती के साथ 2,657 पर बंद हुआ। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 0.52%, सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक में 0.18%, ताइवान वेटेड सूचकांक में 0.11%, हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 0.05% और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 0.05% की मामूली बढ़त रही। दूसरी ओर, जापान के निक्केई सूचकांक में 0.17% की हल्की कमजोरी रही।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में कमजोरी का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 5:36 बजे ब्रिटेन के एफटीएसई 100 सूचकांक में 0.73%, फ्रांस के कैक 40 सूचकांक में 0.60% और जर्मनी के डैक्स सूचकांक में 0.61% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2010)

Last Updated ( Tuesday, 09 March 2010 17:46 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

 
Banner