टेक्समो पाइप्स की अच्छी लिस्टिंग Print E-mail

टेक्समो पाइप्स एंड प्रोडक्ट्स की शेयर बाजार में आज लिस्टिंग काफी अच्छी रही।

टेक्समो का शेयर बीएसई पर 90 रुपये इश्यू प्राइज के मुकाबले 11.50 रुपये के प्रीमियम के साथ 101.50 रुपये पर खुला। खुलते ही ये 126.80 रुपये तक चला गया।
एनएसई पर टेक्समो का शेयर 2.80 रुपये के प्रीमियम पर खुला। लेकिन खुलते ही ये 126.70 रुपये तक चला गया।
टेक्समो पाइप्स के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा समर्थन प्राप्त हुआ था। 16 से 19 फरवरी के बीच खुले इस आईपीओ के लिए 7.48 गुना ज्यादा आवेदन आये थे। इस आईपीओ का मूल्य दायरा 85-90 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
मध्य प्रदेश की कंपनी टेक्समो पाइप्स ने आईपीओ से 45 करोड़ रुपये जुटाये हैं। कंपनी आईपीओ से जुटायी गयी रकम का इस्तेमाल अपनी विस्तार योजनाओं में करेगी। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2010)

Last Updated ( Wednesday, 10 March 2010 09:39 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

 
Banner