|
एशियाई बाजारों में तेजी, सिंगापुर निफ्टी में भी बढ़त |
|
|
|
अमेरिकी शेयर बाजारों की तेजी का असर एशियाई शेयर बाजारों पर भी दिख रहा है।
सिंगापुर निफ्टी में भी हल्की बढ़त है। चौथी तिमाही मे जापान की विकास (जीडीपी) दर 3.8% रही है। हालाँकि ये 4.6% के शुरुआती अनुमान से कम है। जापानी सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक एक्सपोर्ट से लेकर हर क्षेत्र में सुधार दिख रहा है। खासतौर पर एशियाई देशों की ओर से बढ़ रही माँग का फायदा एक्सपोर्ट क्षेत्र को होगा। जापान के निक्केई में करीब 1% की मजबूती दिख रही है। हैंग सेंग में 0.6% की हल्की तेजी है। चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.4% की बढ़त है। ताइवान वेटेड और कॉस्पी में भी हल्की तेजी है। लेकिन इनकी तेजी 0.3% से कम है। स्ट्रेट टाइम्स में भी हल्की बढ़त नजर आ रही है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा बुधवार को एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले करीब 14 अंक की तेजी के साथ 5130 के आसपास है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 11 March 2010 08:18 )
|