Home
Banner
Banner
एचडीएफसी बैंक का एडीआर उछला Print E-mail

अमेरिकी शेयर बाजारों में बुधवार को ज्यादातर भारतीय एडीआर में तेजी नजर आयी।

खासकर एचडीएफसी बैंक के एडीआर में जमकर खरीदारी हुई।
एचडीएफसी बैंक के एडीआर में सबसे ज्यादा 4.62% की उछाल रही। इसके बाद एमटीएनएल में 3.10% की अच्छी मजबूती दिखी। टाटा मोटर्स के एडीआर में करीब 1% की तेजी रही।
सत्यम कंप्यूटर्स और इन्फोसिस के एडीआर में 0.55% की मजबूती रही।
आईसीआईसीआई बैंक में भी 0.15% की हल्की बढ़त रही।
गिरने वाले एडीआर की बात करें तो सबसे ज्यादा 1.95% पिटाई रीडिफ की हुई। सिफी में भी 1.7% की कमजोरी रही। पटनी कंप्यूटर्स में भी 1% से ज्यादा की गिरावट रही। विप्रो में भी हल्की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2010)
 

Last Updated ( Thursday, 11 March 2010 08:40 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner